गन्नौर। खुबडू रोड स्थित दुकान का ताला तोड़ चोर सामान चोरी कर ले गए। दो दिन बाद दुकान मालिक दुकान पर पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला। पीड़ित की शिकायत पर गन्नौर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
खुबडू रोड निवासी राजेंद्र ने बताया कि उनकी खुबडू रोड पर सीमेंट व सेनेटरी की दुकान है। वह 1 जुलाई को निजी काम से हिमाचल प्रदेश गए थे। 3 जुलाई को लौटे तो उनकी दुकान के ताले टूटे हुए थे। उनके भाई हवा सिंह ने मामले की सूचना डायल 112 पर दी। दुकान की जांच करने पर 160 टाेंटी, 40 वॉल्व व अन्य सामान चोरी मिला। गन्नौर थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद