फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से ईंट-भट्ठा मजदूर की मौत

Sun, 17 Nov 2024 03:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव पिपली के मुख्य मार्ग पर हुए हादसे में ईंट-भट्ठा मजदूर की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के शामली के गांव रशिदगढ़ निवासी मामचंद ने बताया कि उनके बेटे जितेंद्र दो-तीन साल से गांव सैदपुर स्थित हरीश ईंट-भट्ठे पर मजदूरी कर रहे थे। शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे पिपली गांव में उन्हें एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। उन्हें फोन पर घटना सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची खरखौदा थाना पुलिस ने शव कब्जे में लिया और नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें