फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ सुमित ने गाड़ा ‘भाला’

Mon, 17 Jul 2023 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 48- नया विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले सुमित आंतिल।
विज्ञापन
सोनीपत। गांव खेवड़ा के सुमित आंतिल ने एक बार फिर से देश व प्रदेश का मान बढ़ाते हुए अपने ही रिकॉर्ड में सुधार किया है। पेरिस में चल रही विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की एफ-64 भाला फेंक स्पर्धा में 70.83 मीटर भाला फेंक अपने पुराने रिकॉर्ड 70.17 मीटर में सुधार कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। जो उन्होंने गत वर्ष मई में इंडियन ओपन राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान बनाया था। इस सफलता के साथ ही सुमित पेरिस 2024 पैरालंपिक के लिए कोटा हासिल करने वाले चौथे भारतीय बने। रविवार को यहां पहुंचने पर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

भारत के पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित आंतिल ने पेरिस में विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की एफ-64 भाला फेंक स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपने पुराने रिकॉर्ड 70.17 मीटर को तोड़कर अब 70.83 मीटर का नया रिकॉर्ड बना दिया है।

फोटो 48- नया विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले सुमित आंतिल।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें