फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सड़क हादसे में घायल कर्मचारी की मौत

Mon, 17 Jul 2023 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव भठगांव के पास हुए सड़क हादसे में घायल कंपनी कर्मचारी की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव कब्जे में लिया और खानपुर कलां स्थित महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव भठगांव डूंगरान निवासी शेर सिंह ने सदर थाना पुलिस को बताया कि उनके 19 वर्षीय बेटे सावन सिंह एक कंपनी में कर्मचारी थे। वह बाइक से रोजाना आवागमन करते थे। ड्यूटी करने के बाद वह रात में बाइक से वापस घर लौट रहे थे। राहगीरों ने 16 जुलाई की सुबह 7 बजे घर पर सूचना दी कि अज्ञात वाहन की टक्कर से सावन सिंह दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं। उन्हें घटनास्थल से खानपुर कलां स्थित महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और शव का पोस्टमार्टम कराकर उनके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें