सोनीपत। गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले बीपीएल और अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) कार्डधारकों को राशन डिपो पर मिलने वाले सरसों का तेल नवंबर में प्रति लीटर 30 रुपये व दो लीटर 100 रुपये में दिया जाएगा।
विज्ञापन
हरियाणा सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले के निदेशालय ने नवंबर के लिए फोर्टिफाइड सरसों के तेल के आवंटन की घोषणा की है। सरकार की ओर से वितरण की जिम्मेदारी 15 जिलों में हैफेड, 7 जिलों में एचएआईसीएल एजेंसी को सौंपा गया है।
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक मनीषा मेहरा ने बताया कि सरकार की ओर से गरीब परिवारों को सस्ती दरों पर सरसों का तेल दिए जाने से उनके घरेलू खर्च में कमी आएगी। वह अपने परिवार का सही पालन-पोषण कर सकेंगे।