फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खंडस्तरीय स्कूली क्रिकेट में गुरुकुल मटिंडू की दोनों टीमें जीतीं

Thu, 23 Jul 2026 09:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। खंडस्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का वीरवार को समापन हो गया। आखिरी दिन कबड्डी व क्रिकेट के मुकाबले कराए गए। क्रिकेट के अंडर-14 आयु वर्ग में गुरुकुल मटिंडू ने पहला, प्रताप स्कूल ने दूसरा, अंडर-17 में भी गुरुकुल मटिंडू पहले, ब्राइटवेज इंटरनेशनल स्कूल दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

कबड्डी के अंडर-19 आयु वर्ग में प्रताप स्कूल पहले, कल्पना चावला स्कूल दूसरे व पैरामाउंट स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप राठी ने कहा कि खंड के खिलाड़ियों ने चार दिवसीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। वहीं जिला स्तरीय प्रतियोगिता में और बेहतर करने के लिए आज से ही तैयारी शुरू कर देने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें