फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खेल विवि में लगी पुस्तक प्रदर्शनी, 6 हजार से अधिक पुस्तकें रखीं

विज्ञापन
खेल विवि में लगी पुस्तक प्रदर्शनी में किताब देखती छात्रा। स्रोत : प्रवक्ता
विज्ञापन
फोटो - 39
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
सोनीपत। हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई में सोमवार को दूसरी वार्षिक पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें 11 विक्रेताओं के 29 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उन्होंने 6000 से अधिक पुस्तकों का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों व अन्य ने रुचि दिखाई।
पुस्तक प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए कुलपति अशोक कुमार ने कहा कि इस वर्ष की प्रदर्शनी में पिछले वर्ष की तुलना में पुस्तकों का संग्रह अधिक है। पुस्तक प्रदर्शनी के माध्यम से विश्वविद्यालय में अध्ययन एवं पठन-पाठन की संस्कृति को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण प्रयास किया गया गया है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने बायोमैकेनिक्स, स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग, योग, शोध, व्यायाम शरीर विज्ञान, पोषण तथा भारत की महान विभूतियों की जीवनी से संबंधित पुस्तकों में विशेष रुचि दिखाई।
विज्ञापन

इस अवसर पर डीन अकादमिक अफेयर्स प्रो. योगेश चंदर, खेल निदेशक संजय सारस्वत, वित्त अधिकारी नीलम कौशिक, परीक्षा नियंत्रक संतोष कुमार दुबे तथा सहायक पुस्तकालय अध्यक्ष चारु शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें