फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अस्पताल में पांच दिन सुबह के समय नहीं मिलेगा हड्डी का उपचार

Thu, 29 May 2025 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 03: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में बंद हड्डी रोग विशेषज्ञ कक्ष। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। जिला नागरिक अस्पताल में 2 जून तक सुबह के समय हड्डी रोग विशेषज्ञ की ओपीडी बंद रहेगी। इससे रोगियों को इलाज नहीं मिलेगा। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. विपिन दलाल अवकाश पर गए हैं। शाम के समय हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप बिरजानिया दो घंटे ओपीडी लगाते हैं। उस दौरान मरीज अस्पताल में आकर उपचार करवा सकते हैं।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में सुबह के समय रोजाना 200 से ज्यादा हड्डी के मरीज आते हैं। चिकित्सक डॉ. विपिन दलाल के अवकाश पर जाने की वजह से सुबह के समय उपचार कराने में परेशानी हो रही है। उन्हें निजी अस्पतालों में जाकर अपना इलाज कराना पड़ रहा है। इसके लिए उनको जेब भी ढीली करनी पड़ रही है।
नागरिक अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक मलिक ने जनवरी में नौकरी छोड़ दी थी। उनका चयन दिल्ली स्वास्थ्य विभाग में हो गया था। उसके बाद से सुबह के समय हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विपिन दलाल ओपीडी लगाते हैं। अब वह भी 2 जून तक अवकाश पर हैं, जिससे सुबह ओपीडी में आने वाले मरीजों को इलाज नहीं मिल रहा है। इतना ही नहीं हड्डी के ऑपरेशन नहीं हो रहे हैं, जिससे मरीजों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग मरीजों से अपील कर रहा है कि वह शाम 4 से 6 बजे तक उपचार करा सकते हैं।
विज्ञापन

वर्जन

जिला नागरिक अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ 2 जून तक अवकाश पर हैं। इससे अस्पताल में सुबह के समय हड्डी रोग की ओपीडी बंद है। 3 जून से मरीजों को दोबारा इलाज मिलने शुरू हो जाएगा। -डॉ. संदीप लठवाल, उप चिकित्सा अधीक्षक, नागरिक अस्पताल, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें