फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: इंफोर्समेंट ब्यूरो का एएसआई और निजी कंप्यूटर ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार

Wed, 28 May 2025 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 29: सोनीपत एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम के साथ आरोपी। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
सोनीपत। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने हरियाणा स्टेट इंफोर्समेंट ब्यूरो (हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो) थाना के एएसआई और उसके निजी कंप्यूटर ऑपरेटर को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। एएसआई पर आरोप है कि वह किसान के खेत में बने मकान को तोड़ने का भय दिखाकर रिश्वत की मांग कर रहा था। एसीबी की टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


गांव बैंयापुर के किसान नरेश ने सोनीपत एसीबी को शिकायत दी थी कि उनके खेत में मकान बना हुआ है। जिसे लेकर डीटीपी की तरफ से शिकायत दी गई थी। इस मामले में अब हरियाणा स्टेट इंफोर्समेंट ब्यूरो थाने का एएसआई मुकेश 40 हजार रुपये की मांग कर रहा है। इस पर उन्होंने तुरंत उच्च अधिकारियों को अवगत कराया।
मामले में एसीबी की इंस्पेक्टर कविता के नेतृत्व में सुभाष, संदीप पर आधारित टीम गठित की गई। नरेश ने मुकेश को रुपये लेने के लिए मंगलवार शाम को गांव बैंयापुर बुलाया था। उसके साथ उनका निजी कंप्यूटर ऑपरेटर पारस भी था। एसीबी की टीम व ड्यूटी मजिस्ट्रेट पहले से ही नियुक्त थे। एसीबी इंस्पेक्टर कविता ने बताया कि जब नरेश ने मुकेश को रिश्वत की राशि दी तो उसने पारस को थमा दी। टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे रिश्वत की राशि बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम आरोपी को लेकर मिमारपुर स्थित हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो थाना भी गई। वहां से भी सबूत जुटाए गए हैं। टीम मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें