फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हड्डी, ईएनटी और मानसिक रोगियों को नहीं मिला इलाज

Sat, 22 Nov 2025 02:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 17: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में चिकित्सक कक्ष पर ताला लगाता कर्मी। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। नागरिक अस्पताल में ओपीडी में आ रहे मरीजों को उपचार नहीं मिला रहा है। शुक्रवार को चार चिकित्सकों की ओपीडी नहीं लगी जिसकी वजह से मरीजों को बिना उपचार करवाए ही लौटना पड़ा। हड्डी और ईएनटी विशेषज्ञ की ड्यूटी ऑपरेशन थियेटर में लगी है तो मनोरोग विशेषज्ञ नशामुक्ति केंद्रों की जांच करने के लिए गए थे। आयुर्वेदिक चिकित्सक एनसीडी की बैठक में होने की वजह से इलाज नहीं किए।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में रोजाना 1800 से ज्यादा मरीज उपचार करवाने के लिए पहुंच रहे हैं लेकिन समय पर चिकित्सकों के नहीं आने के कारण मरीजों को परेशानी होती है। अस्पताल में रोजाना 200 से ज्यादा हड्डी के रोगी पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को हड्डी विशेषज्ञ डॉ. विपिन दलाल व ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप लाकड़ा ऑपरेशन थियेटर में थे।
आयुष्मान भारत योजना के तहत 21 विभिन्न तरह के ऑपरेशन सरकारी अस्पताल में हो रहे हैं। इसके लिए 17 से 22 नवंबर तक विशेष शल्य चिकित्सा अभियान जारी है। इसकी वजह से दोनों विशेषज्ञ अपनी ओपीडी नहीं लगा पा रहे हैं। शनिवार को भी दोनों चिकित्सकों की ओपीडी प्रभावित रह सकती है।
विज्ञापन

मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप आंतिल शुक्रवार को शहर के अंदर चल रहे नशामुक्ति केंद्रों की जांच करने गए हुए थे। इसकी वजह से उनकी ओपीडी भी बंद रही। इसके अलावा आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंजू एनसीडी की बैठक में गई थीं जिससे आयुर्वेद का इलाज ले रहे रोगियों को चिकित्सा सेवा का लाभ नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें