फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारकर मॉल में स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार, आठ युवतियां व चार युवक काबू

विज्ञापन
देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार युवक। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
कुंडली। दिल्ली से सटे कुंडली के पारकर माल में चल रहे स्पा सेंटर में पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए आठ युवतियों व चार युवकों को गिरफ्तार किया है। स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा किया जा रहा था। गिरफ्तार युवक, दिल्ली व सोनीपत के रहने वाले हैं, वहीं सभी युवतियां दिल्ली की रहने वाली हैं। उन्हें यहां देह व्यापार के लिए लाया गया था।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम को कुंडली थाना प्रभारी रवि कुमार अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी बीच सूचना मिली कि पारकर मॉल के अंदर एप्पल स्पा सेंटर में युवक व युवतियां देह व्यापार कर रहे हैं। जिस पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए स्पा सेंटर पर छापा मारा तो वहां से चार युवकों व आठ युवतियों को काबू किया गया। युवकों की पहचान यूपी के बुढ़ाना निवासी असलम, दिल्ली के रोहिणी निवासी प्रमोद, सोनीपत के जीवन नगर निवासी सागर व अमन के रूप में हुई। सभी युवतियां दिल्ली की रहने वाली है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि युवतियों को दिल्ली से देह व्यापार करने के लिए लेकर आए थे। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
---
स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार किए जाने की सूचना मिली थी। जिस पर छापा मारकर आठ युवतियों व चार युवकों को पकड़ा गया। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रवि कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें