फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा : लैब अटेंडेंट के माध्यम से केंद्र में भेजी जा रही थीं पर्चियां, काबू

Tue, 18 Mar 2025 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 44- सोनीपत के गन्नौर के गांव खेड़ी गुज्जर के परीक्षा केंद्र के बाहर ईको कार में पर्ची बनाने
विज्ञापन
सोनीपत/ गन्नौर। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में नकल के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। सोमवार को बोर्ड परीक्षा में गन्नौर के गांव खेड़ी गुज्जर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्र में खासी अनियमितताएं पाई गईं। बोर्ड सचिव उड़नदस्ता टीम ने परीक्षा केंद्र से दूर कार में पर्चियां बनाते दो युवकों को काबू किया है, जिनके पास से परीक्षा से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। उनके खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। वहीं परीक्षा केंद्र पर नियुक्त इतिहास प्रवक्ता को परीक्षा ड्यूटी से कार्यभार मुक्त कर दिया है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा के दौरान सोमवार को जिले में बनाए गए 69 परीक्षा केंद्रों पर 10वीं कक्षा के 15241 विद्यार्थियों ने सामाजिक विज्ञान विषय का पेपर दिया। बोर्ड परीक्षा को नकल रहित संचालित करने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर व्यापक प्रबंध किए गए थे। बोर्ड सचिव डॉ. मुनीश नागपाल के उड़नदस्ता ने जिले में कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं जांची। गन्नौर के गांव खेड़ी गुज्जर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर कई अनियमितताएं पाई गईं।
विज्ञापन

बोर्ड सचिव की उड़नदस्ता टीम को परीक्षा केंद्र पर लैब अटेंडेंट रिंकू को अनधिकृत रूप से उपस्थित पाया गया। केंद्र के नजदीक एक वाहन में परीक्षा की पर्चियां बनाकर रिंकू के माध्यम से केंद्र में भेजी जा रही थीं। टीम ने लैब अटेंडेंट रिंकू व परीक्षा केंद्र से दूर वैन में बैठे दो व्यक्तियों को काबू किया। उनके पास से मोबाइल फोन व परीक्षा से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री मिली है, जिसे कब्जे में लेते हुए गन्नौर थाना पुलिस को शिकायत दी है। वहीं केंद्र पर नियुक्त गांव गढ़ी झंझारा के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के इतिहास प्रवक्ता बिजेंद्र सिंह को आज की परीक्षा ड्यूटी से कार्यभार मुक्त कर दिया। सूचना के बाद गन्नौर थाना प्रभारी जसपाल सिंह मौके पर पहुंचे और नकल कराने में शामिल व्यक्तियों को काबू कर जांच शुरू कर दी है।

फोटो 44- सोनीपत के गन्नौर के गांव खेड़ी गुज्जर के परीक्षा केंद्र के बाहर ईको कार में पर्ची बनाने

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें