फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्थापना दिवस पर बीएमएस ने दोहराई श्रमिक हितों के प्रति प्रतिबद्धता

Thu, 23 Jul 2026 06:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत में आयोजित बीएमएस के स्थापना दिवस पर मौजूद कार्यकर्ता व पदा​धिकारी। स्राेत: संघ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। भारतीय मजदूर संघ के 72वें स्थापना दिवस पर वीरवार को जिला कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न विभागों एवं उद्योगों से जुड़े श्रमिकों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की एकता, राष्ट्र निर्माण तथा श्रमिक हितों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके हुआ। विशिष्ट अतिथि प्रदेश मंत्री एवं रोहतक विभाग प्रमुख जितेंद्र वत्स ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ राष्ट्रहित, उद्योगहित एवं श्रमिकहित के समन्वय के सिद्धांत पर कार्य कर रहा है।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष वीर सिंह ने संगठन की एकजुटता, अनुशासन एवं निरंतर संगठन विस्तार पर बल देते हुए कार्यकर्ताओं से समाज एवं राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर अखिल भारतीय कार्यसमिति सदस्य उर्वशी, जिला अध्यक्ष नीरज कुमार, जिला मंत्री रवि कुमार, जनस्वास्थ्य विभाग के जिलाध्यक्ष रामकुमार सरोहा, वित्त मंत्री राजेन्द्र कुमार, विनोद कुमार, उपप्रधान मंजीत, सह संगठन सचिव राजेश भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें