फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दो माह से केमिकल रीजेंट नहीं होने से खून जांच ठप

Tue, 12 May 2026 08:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के नागरिक अस्पताल ​स्थित सैंपल कलेक्शन सेंटर के बाहर खड़े मरीज।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। नागरिक अस्पताल में दो माह से खून जांच ठप पड़ी है। रीजेंट खत्म होने के कारण लिवर व किडनी से संबंधित जरूरी जांच नहीं हो रही है। अस्पताल में आने वाले मरीजों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। सवाल यह है कि दो माह के बाद भी अस्पताल प्रशासन ने रीजेंट की व्यवस्था क्यों नहीं की।
अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज आते हैं। चिकित्सक मरीजों को लिवर और किडनी की जांच कराने की सलाह दे रहे हैं लेकिन लैब में सुविधा बंद होने के कारण मरीजों को बिना जांच के ही लौटना पड़ रहा है। मंगलवार को भी 300 से अधिक मरीजों की जांच नहीं हो पाई।
विज्ञापन

आंकड़ों के अनुसार 50-70 मरीज लिवर और किडनी के होते हैंं। इनकी जांच के लिए डॉक्टर की ओर से लिवर फंक्शन टेस्ट (एलएफटी) व किडनी फंक्शन टेस्ट (केएफटी) लिखा जाता है। रीजेंट नहीं होने की वजह से मरीजों को बिना जांच करवाए लौटना पड़ रहा है।

दूर-दराज के गांवों से आए मरीजों के लिए स्थिति और गंभीर हो गई है। उनके सामने अब दो ही विकल्प रह गए हैं या तो बिना जांच कराए इलाज अधूरा छोड़कर घर लौट जाएं या फिर निजी लैब में महंगे दाम देकर जांच कराएं।
जिला अस्पताल में बुनियादी सुविधा का ठप होना स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। गर्मी का मौसम होने की वजह से ओपीडी में मरीजों की संख्या भी बढ़ी हुई है।
विज्ञापन

वर्जन

केमिकल रीजेंट खत्म होने से एलएफटी व केएफटी नहीं हो रहे। रीजेंट मंगवाने के लिए सिविल सर्जन को सूचित किया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही केमिकल रीजेंट उपलब्ध हो जाएंगे। -डाॅ. प्रिया, प्रयोगशाला इंचार्ज, जिला नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें