फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हंसने से कम होगा रक्तचाप, ह्दयघात का खतरा भी टलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जीवनशैली में आए बदलाव ने लोगों को समूह में बैठने के बजाय मोबाइल व टीवी तक सीमित कर दिया है, जिसके चलते भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग तनाव भरी जिंदगी जी रहे हैं, जिस कारण तनाव बढ़ रहा है और लोग कई तरह की बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में बीमारियों से बचाव और बेहतर सेहत के लिए चिकित्सक लोगों को हंसने की सलाह दे रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार हंसी जहां तनावमुक्त करती है, वहीं दिल का भी ख्याल रखती है। इससे रक्तचाप और ह्दयघात की संभावना बेहद कम हो जाती है। मनोरोगी के लिए भी हंसना बहुत जरूरी है। अगर लोग रोजाना योग व व्यायाम करते समय हंसें तो वह बीमार बहुत कम होंगे।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल की फिजिशियन डॉ. मीनाक्षी का कहना है कि हंसना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। इसके जरिये से हम अपने समाज और आसपास के लोगों को संदेश देते हैं कि हम आपकी बातों से सहमत हैं। एक ने हंसना शुरू किया तो उसे देखकर वजह जाने या बिना जाने दूसरा शख्स भी हंसने लगता है। फिर दूसरे से तीसरा और चौथा, इस तरह यह फैलती जाती है। अगर हम इस संक्रमण की शुरुआत घर से करें। परिवार के सदस्यों में इसे फैलाएं तो घर-परिवार में सकारात्मक माहौल बनता है। हंसने से मन को शांति मिलती है और आपसी भाईचारे और सद्भाव को बढ़ावा मिलता है।

भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना भूल गए हैं लोग
आज भागदौड़ भरी जिंदगी में तो मानो लोग हंसना भूल ही गए हैं। कोई पढ़ाई को लेकर, कोई कॅरिअर को लेकर तो कोई रोजगार व व्यापार को लेकर तनाव में जीवन जी रहे हैं। पहले लोग सुबह शाम मोहल्ले या चौपाल में इकट्ठे होकर बातचीत करते हुए हंसी मजाक करते थे। इस माहौल में व्यक्ति दुख दर्द को भूलकर तनावमुक्त हो जाता था, अब लोगों की जीवनशैली में काफी बदलाव आया है। अब मोबाइल, टीवी व सोशल मीडिया पर व्यक्ति इतने व्यस्त हो चुके हैं कि वह सिर्फ अपने तक सीमित होकर रह गए हैं। यहां तक कि वह परिजनों से भी सिर्फ काम की बात करते हैं।
विज्ञापन


मुस्कान खत्म होने से बढ़ी बीमारियां
चिकित्सकों का कहना है कि मुस्कान खत्म होने से लोग बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। तनाव में जीने से ब्लड प्रेशर, शुगर, हृदय रोग संबंधी और डिप्रेशन जैसी कई बीमारियां बढ़ रही हैं। जिला नागरिक अस्पताल में रोजाना 100 से ज्यादा मरीज रक्तचाप से पीड़ित आते हैं। हृदय रोग से संबंधित 20 से 25 लोग रोजाना उपचार कराने पहुंच रहे हैं। साथ ही मनोरोगियों की संख्या भी कम नहीं है। ऐसे में लोगों को तनाव मुक्त जीवन के लिए हंसना जरूरी है।

तनावमुक्त जीवन जीने के लिए हंसना जरूरी है। हंसने से लोग कम बीमार होंगे और स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। हृदय रोगियों व मनोरोगियों की संख्या में भी बहुत कमी आएगी।
विज्ञापन

डॉ. मीनाक्षी, फिजिशियन, जिला नागरिक अस्पताल, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें