फोटो 01- सोनीपत के रेलवे रोड स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन
- फोटो : इंदिरा स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव के शुभारंभ पर निशाना लगाते सांसद।
सोनीपत। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से रेलवे रोड स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें सोनीपत, राई, कुंडली, मुरथल, ककरोई, गोहाना, गांव फरमाणा, बरोटा, खुबडू, बरोदा, मोहाना, मुंडलाना, नाहरा, नाहरी की संगत से पहुंचे 220 लोगों ने रक्तदान किया।
मुख्य अतिथि विधायक निखिल मदान ने कहा कि रक्तदान महादान है। इससे समाज में सहयोग व सेवा की भावना मजबूत होती है। निरंकारी मिशन समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेता है। वह और उनका परिवार निरंकारी सत्संग सुनने के लिए आते हैं। संयोजक अरविंद डावर ने बताया कि निरंकारी मिशन समय-समय पर रक्तदान, पौधरोपण, बाढ़ पीड़ितों, गरीबों की सहायता करता है। निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महाराज अपने वचनों में फरमाया करते थे कि रक्त नाड़ियों में बहे, नालियों में नहीं। इस बात को ध्यान में रखते हुए निरंकारी मिशन समय-समय पर रक्तदान शिविर लगाने का कार्य कर रहा है।