फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: त्योहार पर 18 स्थानों पर लगेंगे नाके, बढ़ाई जाएगी गश्त

Mon, 28 Oct 2024 04:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। धनतेरस, दिवाली व भैया दूज को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए हैं। पुलिस ने सुरक्षा को लेकर ज्वेलर्स को विशेष हिदायत दी है। सुरक्षा के लिए 18 स्थानों पर नाके लगाने के साथ ही 32 बिंदु चिह्नित कर वहां विशेष गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
अपराध की वारदात को रोकने के लिए सभी तैयारी की गई है। अवैध रूप से बम पटाखे बेचने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। धनतेरस व दिवाली को लेकर बाजार में सुरक्षा को लेकर व्यापक प्रबंध शुरू कर दिए हैं। पुलिस ने धनतेरस पर्व पर सभी ज्वेलर्स को सख्त हिदायत दी है कि वह अपने सुरक्षा गार्ड को प्रशिक्षित करें। उन्हें सुरक्षा को लेकर चौकस रहने के लिए हिदायत दें। पर्व को लेकर पुलिस भी मुस्तैद रहेगी। कच्चे क्वार्टर क्षेत्र, हलवाई हट्टा, सुभाष चौक क्षेत्र में पुलिस की अलग-अलग आधा दर्जन से अधिक पार्टियां तैनात रहेंगी।
विज्ञापन

पुलिस ने अतिक्रमण को लेकर भी विशेष प्रबंध किए हैं। सड़क पर वाहनों को खड़ा करने से रोकने के लिए विशेष तैयारी की गई है। वाहनों को खड़ा करने के लिए विशेष स्थान सुनिश्चित किए गए हैं। बस स्टैंड पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने सोनीपत के साथ ही खरखौदा, गन्नौर व गोहाना में भी बस स्टैंड पर सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए हैं। पुलिसकर्मी बस स्टैंड में तैनात रहेंगे। बस अड्डों व सभी टोल प्लाजा पर चेकिंग करने के आदेश दिए गए हैं।
जिले में पटाखे बजाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसे लेकर भी पुलिस चेकिंग अभियान चलाएगी। पटाखे बेचने व जलाने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। हालांकि ग्रीन पटाखे बेचने व जलाने की अनुमति रहेगी। पुलिस की एक टीम कंट्रोल रूम में भी सक्रिय रहेगी। वह सीसीटीवी से शहर के प्रमुख स्थानों व मार्गों पर नजर रखेंगे। कोई भी वारदात होने पर कंट्रोल रूम से आरोपियों की लोकेशन सर्च कर संबंधित पुलिस टीम को उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए पुलिस सर्विलांस टीम को भी सक्रिय कर दिया गया है।


होटल, ढाबों व धर्मशाला में विशेष चेकिंग के निर्देश

सीपी ने थाना प्रबंधकों को अपने क्षेत्र में होटल, ढाबों, धर्मशाला की शाम पांच बजे से रात 11 बजे तक चेकिंग करने के आदेश किए हैं। साथ ही होटल, ढाबा संचालकों को जागरूक करें की कोई संदिग्ध व्यक्ति उनके पास आए तो उसकी सूचना पुलिस को दी। किसी को भी बिना आईडी लिये कमरा न दें। इसके साथ ही दुकानदारों को किसी अनजान व्यक्ति का सामान दुकान में नहीं रखने के प्रति जागरूक करें। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों व कर्मियों से तालमेल रखा जाए।
विज्ञापन






वर्जन
पुलिस धनतेरस व दिवाली पर्व पर सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से सतर्क है। इसके लिए विशेष रणनीति बनाकर कार्य किया जा रहा है। पर्व पर लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस तैयार है। खासकर स्वर्णकारों की सुरक्षा को लेकर पुलिसकर्मियों को विशेष हिदायत दी गई है। दिवाली के त्योहारों में सुरक्षा को लेकर किसी तरह की लापरवाही नहीं होने दी जाएगी। सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।-सत्येंद्र गुप्ता, पुलिस आयुक्त सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें