फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: धरनारत किसानों को उठाने पहुंचा पुलिस प्रशासन, मांगा तीन दिन का समय

Mon, 28 Oct 2024 04:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 22- सोनीपत के गोहाना में किसानों के साथ बातचीत करते ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार अभिमन्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। न्यू मुद्रा गुजरात से पानीपत रिफाइनरी में जा रही तेल पाइपलाइन दबाने का काम रुकवाकर गांव कोहला में धरने पर बैठे किसानों को उठाने के लिए रविवार को पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार अभिमन्यु व एसीपी सोमबीर देशवाल के नेतृत्व में कंपनी के अधिकारी पहुंचे। पुलिस ने काम शुरू करवाने के लिए कुछ किसानों को हिरासत में लिया। इसके बाद भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस प्रशासन व किसानों के बीच बातचीत हुई। किसानों ने पुलिस से तीन दिन का समय मांगा, जिसके बाद पुलिस प्रशासन वापस लौट गए। किसान इस बीच उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार से मिलकर अपनी समस्या रखेंगे। भारतीय किसान कामगार अधिकार मोर्चा के अध्यक्ष सत्येंद्र लोहचब ने बताया कि किसान तीन अगस्त से धरने पर बैठे हैं। किसानों की मांग है कि उनके खेतों से तेल पाइपलाइन न डाली जाए। जिन किसानों के खेतों में लाइन बिछाई गई हैं, उनको मुआवजा दिया जाए। कहा कि पुलिस प्रशासन किसानों के साथ गलत करती है तो किसान इसको सहन नहीं करेंगे। गांव कोहला में पुलिस प्रशासन के साथ हुई बैठक में राजेंद्र, अनिल, जयदीप, कुलदीप, देवेंद्र, रामदिया, संदीप व अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
-गांव कोहला में किसानों ने कंपनी का काम रुकवाया हुआ है। काम शुरू कराने के लिए पुलिस प्रशासन पहुंचा था। किसानों ने प्रशासन से तीन दिन का समय मांगा है। इसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।-एसीपी सोमबीर देशवाल, गोहाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें