गन्नौर। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के गोल चक्कर पर युवक का रास्ता रोककर डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। दो बाइकों और एक कार में सवार होकर आए करीब नौ हमलावरों ने युवक के साथ मारपीट की। घायल ने मामले की शिकायत थाना बड़ी में दी।
गांव घसौली निवासी प्रवेश ने बताया कि पांच नवंबर की शाम करीब छह बजे वह बड़ी से अपने गांव जा रहे थे। गोल चक्कर पर दो बाइक पर सवार डंडों से लेस चार युवक पहुंचे। इसी दौरान काले रंग की कार ने उनका रास्ता रोक लिया। कार से पांच युवक उतरे। आरोप है कि सभी उन पर डंडों से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गए। हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की भी धमकी दी है। प्रवेश ने हमलावरों में से पिपलीखेड़ा निवासी प्रधान नाम के युवक को पहचान लिया। पुलिस ने शिकायत पर हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।