फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खंडस्तरीय स्कूल प्रतियोगिता जारी, खिलाड़ी दिखा रहे प्रतिभा

Thu, 07 Aug 2025 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 29: सोनीपत के राई खंड स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रही गोल्डन हैरियर स्कू
विज्ञापन
सोनीपत। शिक्षा विभाग की ओर से बुधवार को खंडस्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता दूसरे दिन जारी रही। इसमें विभिन्न स्कूलों से पहुंचे खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। 8 अगस्त तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में अंडर-14, 17, 19 वर्ग में लड़के व लड़कियां भाग ले रहे हैं। एथलेटिक्स स्पर्धाएं सेक्टर-4 स्टेडियम में कराई जा रही है। वहीं कुश्ती, योग, खो-खो, मुक्केबाजी व अन्य स्पर्धाएं विभिन्न स्थानाें पर कराई जा रही है।
विज्ञापन

साउथ पॉइंट वर्ल्ड स्कूल, मुरथल में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अंडर 14, 17, 19 आयु वर्ग के खंड के सभी स्कूलों के लड़के और लड़कियां भाग ले रहे हैं। उद्घाटन मैच लड़की वर्ग में मामचंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल और गोल्डन पेटल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मध्य खेला गया। कड़े मुकाबले में मामचंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम ने जीत दर्ज की।
साउथ पॉइंट ग्रुप के चेयरमैन दिलबाग सिंह खत्री ने प्रतियोगिता का शुभारंभ करवाया। प्रथम तीन स्थानों पर रहने वाले खिलाड़ियों को जिलास्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में खेलने का मौका दिया जाएगा। दीप विद्यापीठ में ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंडर-14 वर्ग में 20 किलो में आरोही, 24 किलो में तनीषा, 26 किलो में महक, 29 किलो में वाणी, 32 किलो में सोवल, 35 किलो में ईशिता व 38 किलो में पाखी प्रथम रही।
विज्ञापन

वहीं, अंडर-17 वर्ग के 32 किलो में संचिता, 38 किलो में तनीषा, 42 किलो में साक्षी, 44 किलो में मुस्कान, 46 किलो में लीसा, 49 किलो में ध्रुवी, 52 किलो में कनिष्का, 55 किलो में एंजल व 63 किलो में जाह्नवी विजेता रही। अंडर-19 में 40 किलो में कीर्ति, 42 किलो में काकुल, 44 किलो में सारिका, 46 किलो में मानवी, 49 किलो में कोशी व 52 किलो में दुर्गा प्रथम स्थान पर रही।
सेक्टर-4 स्थित खेल स्टेडियम में एथलेटिक्स की स्पर्धाएं कराई। अंडर-14 वर्ग में लड़कियों ने 100 मीटर दौड़ स्पर्धा में दमखम दिखाया। इस दौरान परी पहले, वंशिका दूसरे व आराध्या तीसरे स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ में परी प्रथम, आराध्या द्वितीय और पलक तृतीय स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ स्पर्धा में परी ने पहला, पलक ने दूसरा और वंशिका ने तीसरा स्थान हासिल किया।
600 मीटर दौड़ में ममता पहले, अदिति दूसरे और ईशिका तीसरे स्थान पर रही। अंडर-17 में 100 मीटर दौड़ में अंशिका ने पहला, साक्षी ने दूसरा और रूपा ने तीसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में दृष्टि पहले, सानवी चौहान दूसरे और दिव्या तीसरे स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में दृष्टि प्रथम, परीक्षा द्वितीय और सोनाक्षी तृतीय स्थान पर रही।
600 मीटर दौड़ में परीक्षा ने पहला, सोनाक्षी ने दूसरा और शालिनी ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-19 वर्ग में शॉट पुट स्पर्धा के दौरान हिमांशी ने प्रथम, लक्षिता ने द्वितीय और तनवी ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, लंबी कूद में अंजली पहले, नेहा दूसरे और दीक्षा तीसरे स्थान पर रही। वहीं शिक्षा विभाग की तरफ से आयोजित खेल प्रतियोगिता के क्रिकेट मैच फाइनल में गोल्डन हैरियर स्कूल की टीम ने रुक्मणि देवी स्कूल की टीम को पराजित कर राई ब्लॉक में प्रथम स्थान हासिल किया।
अनमोल राणा ने 25 नाबाद रन बनाए। प्रणव व केशव ने 2-2 विकेट लिए। वैभव ने 28 रन बनाए। रुक्मणि देवी टीम ने 8 ओवर मे 42 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे गोल्डन हरियर की टीम ने 6 ओवर में हासिल कर लिया। इससे पहले शिक्षा विभाग की तरफ से नरेश ने टास कराकर मैच की शुरुआत की। कोच दीपक चौहान ने कहा कि शिक्षा के साथ साथ बच्चों को खेलों में भाग लेना चाहिए।

फोटो 29: सोनीपत के राई खंड स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रही गोल्डन हैरियर स्कू

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें