बैठक में उपस्थित हरियाणा पंचायत कंप्यूटर ऑपरेटर संघ के पदाधिकारी। स्रोत: संघ
गन्नौर। हरियाणा पंचायत कंप्यूटर ऑपरेटर संघ की ब्लाॅक कार्यकारिणी की बैठक पांची रोड स्थित रेलवे पार्क में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान प्रवीण ने की। मंच संचालन जिला सचिव संदीप राठौर ने किया। बैठक में यूनियन की रीति-नीति एवं संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा की गई।
इसके बाद सर्वसम्मति से ब्लाॅक गन्नौर की नई कार्यकारिणी का विस्तार व गठन किया गया। दीपेश को ब्लाॅक प्रधान, पूनम और सुरजीत को उपाध्यक्ष, राहुल को सचिव और पंकज को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में यूनियन की जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों सहित ब्लाॅक के सभी सदस्य उपस्थित रहे।