फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शराब फैक्टरी के स्पिरिट टैंक में आग से ब्लास्ट, कर्मी की मौत

Wed, 08 May 2024 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :21: सोनीपत के गांव जाहरी स्थित शराब फैक्टरी के स्पिरिट टैंक में ब्लास्ट के बाद लगी आग। सं
विज्ञापन
सोनीपत। गांव जाहरी स्थित शराब फैक्टरी में मंगलवार दोपहर करीब पौने 12 बजे अचानक स्पिरिट (एक्स्ट्रा न्यूट्रल अल्कोहल) टैंक में आग लगने से जोर से धमाका हो गया। टैंक में जांच कर रहा ऑपरेटर हादसे में काफी दूर खेत में जाकर गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके बाद आग भड़क गई।
विज्ञापन

आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा था कि शाम करीब 4 बजे दूसरे टैंक में भी धमाका हो गया। इस दौरान आग पर काबू पाने में लगे एक फायर कर्मी गिर गए और उनका पैर टूट गया। सोनीपत समेत सात जिलों से आई फायर ब्रिगेड की 30 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रहींं। मामले की सूचना के बाद उपायुक्त भी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के प्रबंधों का जायजा लिया।
मंगलवार को गांव जाहरी स्थित शराब फैक्टरी में कर्मी काम कर रहे थे। दोपहर करीब पौने 12 बजे अचानक स्पिरिट टैंक में ब्लास्ट हो गया, जिससे टैंक पर चढ़कर जांच कर रहे ऑपरेटर गांव सांदल निवासी संदीप (32) करीब 120 फीट उछलकर करीब 200 मीटर दूर खेत में जाकर गिरे। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जिस टैंक में ब्लास्ट हुआ, उसमें करीब 20 हजार लीटर स्पिरिट बताया जा रहा है। उसके बाद फैक्टरी में आग लग गई। आग लगने पर कर्मी बाहर भागे।
विज्ञापन

आग बुझाते समय दूसरे टैंक में भी हुआ ब्लास्ट, कर्मी का दो जगह से टूटा पैर
मामले की सूचना अग्निशमन विभाग की टीम को दी गई। आग की सूचना के बाद सोनीपत समेत सात जिलों से अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर बुलाई गई। टीम आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही थी कि शाम करीब 4 बजे दूसरे टैंक में ब्लास्ट हो गया। उसमें पहले ही लीकेज हो गया था। इसी दौरान फायरकर्मी गांव गढ़ी ब्राह्मणान निवासी अमरजीत सिंह घायल हो गए। उनका पैर दो जगह से टूट गया। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार रात नौ बजे तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था।

उपायुक्त ने अधिकारियों संग पहुंच लिया स्थिति का जायजा

आग लगने का पता लगते ही उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार यादव, एसडीएम अमित कुमार, आबकारी अधिकारी नरेंद्र कौशिक मौके पर पहुंचे। उपायुक्त ने आग पर काबू पाने के प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

सोनीपत समेत सात जिलों से बुलाए गए 30 फायर टेंडर

अग्निशमन विभाग के सहायक मंडल अधिकारी राजेंद्र सिंह दहिया ने बताया कि आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। इसके लिए सोनीपत के साथ ही पानीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, करनाल, झज्जर से भी अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर बुलाई गई है। विभाग की 30 गाड़ियां आग पर काबू पाने में लगी रहीं। जिस टैंक में ब्लास्ट हुआ, उसमें साथ ही फैक्टरी में एक अन्य स्पिरिट टैंक था। टैंक में ढाई लाख लीटर स्पिरिट बताया जा रहा था। वह टैंक भी लीक हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों टैंक में एक साथ ब्लास्ट होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
वर्जन
गांव जाहरी स्थित फैक्टरी में हुए हादसे की जांच की जा रही है। मामले में लापरवाही के आरोप लगे हैं। परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम बुधवार को कराया जाएगा।
- इंस्पेक्टर सेठी मलिक, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत
वर्जन
फैक्टरी में आग लगने के बाद मुख्यालय को सूचना दे दी गई है। शुरुआती जांच में लग रहा है कि गर्मी अधिक होने के चलते टैंक में ब्लास्ट हो गया। हालांकि पूरी स्थिति का आकलन आग पर काबू करने के बाद जांच कर किया जाएगा।
- नरेंद्र कौशिक, उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त
वर्जन
फैक्टरी में आग की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर बचाव प्रबंधों का जायजा लिया है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां अलग-अलग जगह से बुलाई गई हैं। आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन

- मनोज यादव, उपायुक्त सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें