फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में कत्था फैक्टरी में ब्लास्ट: मलबे में दबे तीसरे श्रमिक का शव बरामद, NDRF ने 20 घंटे में पाई सफलता

Fri, 17 May 2024 03:48 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

बीम व पिलर टूटने से तीसरे श्रमिक की तलाश में एनडीआरएफ को भी परेशानी आई।
विज्ञापन
हादसे की तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के राई क्षेत्र के प्याऊ मनियारी-नरेला रोड स्थित दहिया कॉलोनी की श्री गणेश कत्था फैक्टरी में बाॅयलर धमाके में जान गंवाने वाले तीसरे श्रमिक का शव 20 घंटे बाद बरामद हुआ है। एनडीआरएफ की 30 सदस्यीय टीम ने बुलडोजर व हाइड्रा की मदद से शव को मलबे में खोज निकाला। पुलिस ने हादसे में मारे गए तीनों श्रमिकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन


नरेला रोड स्थित श्री गणेश इंटरप्राइजेज कत्था फैक्टरी में बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे तेज धमाके के साथ बॉयलर फट गया था। धमाके से फैक्टरी का लेंटर गिर गया था। मलबे में दबने से बिहार के जिला पश्चिमी चंपारण के बेतिया स्थित गांव अहीरोलिया के गुलाबी कुर्मी (45) व बेतिया के गांव भीकमपुर निवासी ब्रजेश (27) का गुरुवार को शव बरामद हो गया था, जबकि बिहार के ही जिला मोतिहारी के गांव मठलोहिया निवासी सुखदेव (45) का सुराग नहीं लगा था।

सुखदेव को ढूढ़ने के लिए वीरवार शाम छह बजे एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई थी। टीम ने 20 घंटे ऑपरेशन चलाकर सुखदेव का शव बरामद किया। जिसके बाद तीनों शवों का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन


अमोनिया गैस का चेंबर मिला
एनडीआरएफ अधिकारी देवेंद्र ने बताया अंदर तलाशी के दौरान अमोनिया गैस का चेंबर मिला। अगर वह क्षतिग्रस्त हो जाता तो आसपास के लोगों की मुसीबत और बढ़ सकती थी। घटना के 36 घंटे बाद भी चैंबर में कुलिंग थी। वहां पर कत्थे को रखा गया था।

एसडीएम ने रात को किया निरीक्षण
एसडीएम अमित कुमार ने वीरवार रात को घटनास्थल का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने उनके नेतृत्व में जांच टीम का गठन किया है। उन्होंने अपनी जांच को आगे बढ़ाया है। हालांकि अभी जांच पूरी करने में समय लगेगा। पूरी जांच के बाद ही वह कुछ जानकारी दे सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें