खरखौदा। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने खरखौदा के विभिन्न संस्थानों में डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम (डीएलपी) के तहत प्रशिक्षण गतिविधियां आयोजित की। इस दौरान प्रतिभागियों के प्रशिक्षण प्रमाणपत्र डाउनलोड करवाए गए। उन्हें प्रशिक्षण के उद्देश्य, महत्व और पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
कार्यक्रम के साथ ही एसआईआर अभियान के तहत मतदाताओं को भी जागरूक किया गया। जिला सचिव प्रमोद सरोहा ने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में सही पंजीकरण लोकतंत्र को मजबूत बनाता है। उन्होंने लोगों से स्वयं मतदाता सूची प्रक्रिया पूरी करने और दूसरों को जागरूक करने की अपील की। उन्होंने विद्यार्थियों की शंकाओं का समाधान करते हुए अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। संवाद