फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में भाजपा की झूठ, फूट व लूट की नींव पर बनी सरकार : दीपेंद्र हुड्डा

Mon, 11 Aug 2025 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 24- सोनीपत के आंबेडकर पार्क से निकाली गई रथयात्रा में शामिल सांसद दीपेंद्र हुड्डा, कांग्रे
विज्ञापन
सोनीपत। रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार जनभावना की नींव पर नहीं, बल्कि झूठ, फूट व लूट की नींव पर बनी है। भाजपा ने चुनाव में साम-दाम-दंड-भेद, झूठ फूट का सहारा लिया। प्रदेश में बराबर का विपक्ष है और लोकसभा में भी भाजपा के बराबर सांसद हैं। मजबूत व बराबर के विपक्ष के रूप में सरकार को जनता से किए वादे पूरे करने पर मजबूर करेंगे।
विज्ञापन

दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ लोगाें को जागरूक करने व सरकार को उसके चुनावी वादों की याद दिलाने के लिए सोनीपत से चंडीगढ़ तक निकाली जा रही रथयात्रा को आंबेडकर पार्क में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव से पहले तमाम बड़े वादे किए थे, लेकिन सरकार बनने बाद उन सभी वादों को भुला दिया।
भाजपा वाले कहते थे कि एचकेआरएन कर्मचारियों को पक्का करेंगे। चुनाव के बाद पक्का करना तो दूर हजारों कर्मचारियों को हटा दिया गया। चुनाव से पहले प्रदेश में 75 फीसदी लोगों के चुनावी राशन कार्ड बनवाकर लोगों से वोट लूटे और सत्ता मिलने के बाद जिस स्पीड से राशन कार्ड बनाए थे, उससे तेज स्पीड से राशन कार्ड कटवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

हर विधानसभा की वोटर लिस्ट की कराएंगे जांच
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि पूरे देश ने देखा कि देश व प्रदेश में क्या खेल चल रहा है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रेसवार्ता करके चुनाव आयोग की ओर से चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का खुलासा किया। मात्र 22 हजार वोटों के अंतर से भाजपा ने प्रदेश में सरकार बनाई। चुनाव में अगर धांधली नहीं हुई तो जो कांग्रेस बैल्ट वोट में 77 सीटों पर आगे थी, वह मशीन खुलते ही पीछे कैसे हो गई।
भाजपा ने चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करके हरियाणा, महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव जीता। दीपेंद्र हुड्डा ने ऐलान किया कि हरियाणा में एक-एक विधानसभा की वोटर लिस्ट की जांच कराएंगे।

भाजपा ने जनभावना को चुराने का किया काम
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा का बयान आया कि रोहतक में तो एक आदमी की 4-4 वोट हैं। अब समझ में आया कि वर्ष 2019 में अरविंद शर्मा रोहतक लोकसभा का चुनाव कैसे जीते थे। उन्होंने चुनौती दी कि अरविंद शर्मा ऐसे व्यक्ति का नाम व पार्टी बताएं। प्रदेश में विधानसभा चुनाव में लोगों ने कोई कमी नहीं छोड़ी थी। पिछले 15 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सबसे ज्यादा मत फीसदी 2024 में मिला। कांग्रेस ने पिछले साल लोकसभा में वर्ष 1984 के बाद दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा मत फीसदी प्राप्त किया। जनभावना प्रदेश में बदलाव लाने की थी, लेकिन भाजपा ने जनभावना को चुराने का काम किया।

रथयात्रा में ये हुए शामिल
रथयात्रा में सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक, विधायक रामकरण काला, पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार, जगबीर मलिक, जयवीर वाल्मीकि, सुखबीर फरमाना, पदम सिंह दहिया, सीनियर मेयर राजीव सरोहा, जयभगवान आंतिल, सुरेंद्र शर्मा, अशोक छाबड़ा, सुरेंद्र दहिया, सुरेंद्र छिक्कारा, मनोज रिढ़ाऊ, जिला पार्षद संजय बड़वासनी, ललित दीवान, रवि इंदौरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें