फोटो 23: सोनीपत के सारंग रोड स्थित प्रजापति धर्मशाला में बैठक के दौरान प्रजापति समाज के लोग। स
सोनीपत। प्रजापति समाज के लोगों ने बैठक करके सरकार से बर्तन बनाने के लिए मिट्टी और बर्तन पकाने के लिए गांवों में पांच-पांच एकड़ जमीन की मांग की है। सारंग रोड स्थित प्रजापति धर्मशाला में रविवार को बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता भारतीय प्रजापति हीरोज आर्गेनाइजेशन (बीपीएचओ) के प्रदेश अध्यक्ष नरेश प्रजापति ने की।
भिवानी में दक्ष प्रजापति जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने भी जमीन देने की घोषणा की थी, लेकिन अभी तक मांग पूरी नहीं हो पाई है। इसको लेकर 19 अगस्त को उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। इस मौके पर बीपीएचओ के जिला अध्यक्ष जोगेंद्र, प्रदेश उपाध्यक्ष बिजेंद्र पांची, झुंडपुर के सरपंच देवेंद्र, मुकेश मल्हा, प्रवेश सेवली, रणबीर गुढा, रामभगत फोजी, सुनील चौहान, सुनील कुमार, जोगेंद्र चिढ़ाना, शिव कुमार मोहाना, मास्टर ओमप्रकाश, सुरेश कुमारी, रणबीर, रामदिया, मुनीश देव भी मौजूद रहे।