फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: भाजपा के चेयरमैन प्रत्याशी हीरा लाल जीते, समर्थकों ने निकाला विजय जुलूस

विज्ञापन
फोटो 69: सोनीपत के खरखौदा कन्या महाविद्यालय में भाजपा प्रत्याशी हीरा लाल इंदौरा को जीत के बाद प
विज्ञापन
खरखौदा। निकाय चुनाव में खरखौदा नगर पालिका के चेयरमैन पद पर भाजपा कब्जा जमाने में कामयाब रही है। भाजपा प्रत्याशी हीरा लाल इंदौरा ने भारी बहुमत के साथ जीत हासिल की है। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी मैक्सिन ठेकेदार को हराते हुए जीत दर्ज की है। वार्ड पार्षदों के मुकाबले में भी दो वार्डों में कांटे की टक्कर देखने को मिली।
विज्ञापन

कन्या काॅलेज के बाहर समर्थकों को जैसे ही अपने प्रत्याशी के जीत की सूचना मिली तो उन्होंने ढ़ोल बजाने शुरू कर दिए। इसके बाद रंग-गुलाल भी उड़ाया जाने लगा। जैसे ही नपा अध्यक्ष पद को लेकर गिनती शुरू हुई तो पहले ही राउंड में भाजपा के हीरा लाल ने बढ़त बनानी शुरू कर दी और तीनों ही राउंड में बढ़त बरकार रखते हुए जीत दर्ज की। उसके बाद शहर में भाजपाइयों ने शहर में जीत का जश्न मनाते हुए विजय जुलूस निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें