फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मंडल अध्यक्ष चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

Tue, 07 Jan 2025 02:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 11- सोनीपत के गन्नौर में बैठक में पहुंचे सदस्यता अभियान के प्रदेश सह संयोजक अशोक गुर्जर का
विज्ञापन
गन्नौर। भाजपा मंडल अध्यक्षों के चुनाव को लेकर सोमवार को नवज्योति शिक्षा सदन में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में कैथल के पूर्व विधायक एवं सक्रिय सदस्यता अभियान के प्रदेश सह संयोजक अशोक गुर्जर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। अशोक गुर्जर का बैठक में पहुंचने पर चुनाव अधिकारी धर्मबीर नांदल, जिला महामंत्री निशांत छौक्कर, आजाद नेहरा, संजय गौतम ने स्वागत किया।
विज्ञापन

बैठक में अशोक गुर्जर ने कार्यकर्ताओं को बताया कि वह 6 से 12 जनवरी तक बूथ अध्यक्षों का चुनाव संपन्न करवाएं। बूथ अध्यक्ष वहीं होंगे, जिन्होंने 50 से अधिक सक्रिय सदस्य बनाए हैं। उन्होंने बताया कि बूथ अध्यक्ष के चुनाव के बाद गन्नौर विधानसभा के चारों मंडल पुरखास, गन्नौर, राजपुर व दातौली के अध्यक्ष पदों पर चुनाव करवाया जाएगा। मंडल अध्यक्षों का चुनाव बूथ कमेटी की ओर से करवाया जाएगा। बैठक में सुखबीर प्रजापत, संदीप पहल, पवन शर्मा व शकुंतला राठी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें