फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शहर व गांवों में निकाली दिव्य ज्योति कलश रथयात्रा का किया स्वागत

Tue, 07 Jan 2025 02:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 09: सोनीपत में पहुंची दिव्य ज्योति कलश रथयात्रा का स्वागत करती महिलाएं। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
सोनीपत। अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से निकाली जा रही दिव्य ज्योति कलश रथयात्रा गांव राजपुर से शुरू होकर गायत्री शक्तिपीठ सोनीपत पहुंची। इससे पहले गांव भिगान में सुनील कौशिक ने गांव की महिलाओं के साथ कलशपूजन किया। टोली नायक धनंजय शर्मा ने बताया कि व्यक्ति निर्माण श्रेष्ठ चिंतन, आदर्श जीवन, श्रेष्ठ व्यवहार निष्ठ कर्म से होता है। श्रेष्ठ संस्कारों से पारिवारिक वातावरण बनाने से परिवार का निर्माण होता है। कलश यात्रा गांव जाखौली, पबसरा, मनौली, खुर्मपुर, बीसवां मील होते हुए राई पहुंची। सोमवार को शहर में कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा आदर्श नगर, सेक्टर-14,15, 12, 13 समेत विभिन्न कॉलोनियों से होते हुए गायत्री शक्तिपीठ में पहुंची। इस दौरान ट्रस्ट मंडल के सदस्य मेहताब खत्री, हेमा खंडेलवाल, ओमबीर चौहान, कमल सिंह, कैलाश मदान, राजेंद्र सिंह राठी, राजेंद्र सिंह, बिमला, सावित्री, दर्शना पाहवा, मधु धामा समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें