फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गन्नौर शहर में कल तिरंगा यात्रा में शामिल होंगी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गन्नौर मार्केट कार्यालय में बैठक के उपरांत पदा​धिकारियों के साथ भाजपा नेता दे
विज्ञापन
गन्नौर। शहर में 11 अगस्त को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर मार्केट कमेटी कार्यालय में भाजपा नेता देवेंद्र कौशिक के नेतृत्व में बैठक हुई। बैठक में यात्रा की व्यवस्थाओं और रूपरेखा पर मंथन किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता यात्रा में इसमें शामिल होंगी। यात्रा रेलवे स्टेशन से शुरू होकर गन्नौर बाजार और देवीलाल चौक से होते हुए नई अनाज मंडी में संपन्न होगी।
विज्ञापन


बैठक में कार्यकर्ताओं की भूमिका, व्यवस्थाओं और आयोजन को बेहतर तरीके से संपन्न कराने को लेकर पदाधिकारियों ने सुझाव दिए। देवेंद्र कौशिक ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जिम्मेदारी निभाने और यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया।

बैठक के बाद भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता देवेंद्र कौशिक के साथ तिरंगा यात्रा के आरंभ स्थल रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने मौके पर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान नपा चेयरमैन अरुण त्यागी, जिला महामंत्री नीरज ठरू, मार्केट कमेटी चेयरमैन निशांत छौक्कर, मंडल अध्यक्ष श्रवण कौशिक, गौरव कामरा, संजय गौतम, अजय जैन, महामंत्री शमशेर सैनी और भूषण हसीजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें