फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व प्रधानमंत्री को पुण्य तिथि पर याद किया

Sun, 17 Aug 2025 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 39: सोनीपत के सेक्टर-15 स्थित कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र
विज्ञापन
सोनीपत। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली सेक्टर-15 स्थित कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य तिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। उन्होंने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को भाजपा का पितृ पुरुष, करोड़ों कार्यकर्ताओं के पथ प्रदर्शक बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का व्यक्तित्व, उनकी वाणी और कार्यशैली हम सभी के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत रहेगी। प्रदेश अध्यक्ष कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृतियां हम सभी कार्यकर्ताओं को राष्ट्र सेवा और जनकल्याण के लिए निरंतर समर्पित रहने की शक्ति देती है। उनके नेतृत्व में भारत ने परमाणु शक्ति परीक्षण और सड़क विकास जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाए। उनकी काव्यात्मक शैली और सिद्धांतों पर आधारित राजनीति ने उन्हें जनता के दिलों में खास जगह दी। उनका समग्र जीवन भारतीय राजनीति को नई दिशा देने वाला रहा है। उनका भारत की संस्कृति, राजनीति की सुचिता, समाज के प्रति कर्तव्य की भावना और एक निश्छल कर्तव्य परायण जीवन देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें