फोटो 75: श्री राम शरणम् आश्रम में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के मौके पर बच्चों के साथ आश्रम
सोनीपत। श्रीराम शरणम् आश्रम सेक्टर-15 में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया। इस दौरान आश्रम में चल रहे गीता ज्ञान यज्ञ की पूर्णाहुति संपन्न हुई। आश्रम प्रमुख नवरत्न चोपड़ा ने साधकों को भगवान श्रीकृष्ण के उपदेशों व लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया। स्कूली बच्चों ने सुंदर झांकियां प्रस्तुत करते हुए भगवान श्रीकृष्ण के भजन गाकर साधकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान रमन कालरा , जतिंद्र रेलन, कृष्ण लूथरा, रमेश कपूर, प्रेम बत्रा, अश्वनी टुटेजा, प्रदीप गुप्ता भी उपस्थित रहे।