फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: भाजपा ने खोला लोकसभा चुनाव कार्यालय, प्रदेश महामंत्री ने किया उद्घाटन

Tue, 30 Jan 2024 11:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के सेक्टर-8 स्थित भाजपा जिला कार्यालय में लोकसभा चुनाव कार्यालय के उद्घाटन पर कार्यकर्ता
विज्ञापन
सोनीपत। भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को सभी 10 लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन किया। इस कड़ी में सेक्टर-8 स्थित जिला कार्यालय में ही लोकसभा चुनाव कार्यालय खोला गया। इसका उद्घाटन भाजपा की प्रदेश महामंत्री अर्चना गुप्ता ने किया।
विज्ञापन

अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत 9 फरवरी को 20 हजार कार्यकर्ता अलग-अलग बूथ पर 24 घंटे का प्रवास करेंगे। अपने बूथ को मजबूत करेंगे और लोकसभा चुनाव के तहत मजबूती भी प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा में दोबारा अपनी आखिरी लड़ाई की बात इसीलिए कर रहे हैं क्योंकि पहले राहुल गांधी के जीजा रॉबर्ट वाड्रा को जमीन खुद नहीं दे पाए थे। दोबारा भोले भाले किसानों की जमीन को लूटने के लिए जनता से मौका मांग रहे है।
भूपेंद्र हुड्डा पोर्टल को इसलिए खत्म करना चाहते हैं, क्योंकि उन्होंने अपने लोगों को विभागों में लगाया जाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो वादे किए थे, उन्हें पूरा कर दिखाया है। लोकसभा प्रभारी महिपाल ढांडा ने कहा कि भाजपा हमेशा चुनावी मोड़ में रहती है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों ने जनता की भावनाओं से खिलवाड़ किया है। इस बार 400 से ज्यादा सीटें जीतकर भाजपा फिर से सरकार बनाएगी और मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे। इस दौरान सांसद रमेश कौशिक, विधायक निर्मल चौधरी, पूर्व मंत्री कविता जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश आत्रेय, पंडित उमेश शर्मा आदि मुख्य रूप से शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें