फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा के नेतृत्व में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
फोटो - शहर में तिरंगा यात्रा निकालते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा। स्रोत - प्रवक्ता - फोटो : Archive
विज्ञापन
गोहाना। शहीदों की याद में बुधवार को गोहाना शहर और कथूरा गांव में तिरंगा यात्रा निकाली गई। शहर में यात्रा का नेतृत्व कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने किया, जबकि कथूरा में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व विधायक सत्यप्रकाश जरावता के नेतृत्व में यात्रा निकली। दोनों यात्राओं में स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थियों सहित बड़ी संख्या में शहरवासी और ग्रामीण शामिल हुए।
विज्ञापन

शहर में तिरंगा यात्रा राजकीय महिला कॉलेज के पास से शुरू होकर आंबेडकर चौक पर संपन्न हुई। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि देश की आजादी असंख्य शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। तिरंगा उनके संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि शहीदों के आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। तिरंगा देश की आन, बान, शान और करोड़ों भारतीयों के स्वाभिमान का प्रतीक है।
इस अवसर पर डॉ. रीटा शर्मा, सत्यप्रकाश जरावता, बिजेंद्र मलिक, किरण कलकल, कुलदीप कौशिक, जस्सी खुराना, भूपेंद्र मुदगिल और कृष्ण सैनी मौजूद रहे।
कथूरा में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व सत्यप्रकाश ने किया
कथूरा में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व प्रदेश महामंत्री सत्यप्रकाश जरावता ने किया और संयोजन पूर्व प्रत्याशी प्रदीप सांगवान ने किया। जरावता ने कहा कि अमर शहीद राष्ट्र के गौरव हैं और उनकी कुर्बानी के कारण ही देश को आजादी मिली। जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक ने कहा कि लोगों को शहीदों के बताए रास्ते पर चलना चाहिए। प्रदीप सांगवान ने कहा कि तिरंगा राष्ट्र की एकता का प्रतीक है। इस दौरान भलेराम नरवाल, जितेंद्र शर्मा, डॉ. ओमप्रकाश शर्मा, अशोक सैन, राजेश भावड़ और डॉ. राममेहर राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें