फोटो - बीपीएस महिला विवि में वॉल पेंटिंग करती हुई छात्राएं। स्रोत - प्रवक्ता
- फोटो : Samvad
गोहाना। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय में प्रबंधन अध्ययन विभाग और छात्र कल्याण अधिष्ठाता विभाग के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय वॉल पेंटिंग कार्यशाला का बुधवार को समापन हुआ। कार्यशाला में 79 छात्राओं ने भाग लिया। प्रख्यात कलाकार डॉ. अनिल कुमार ने छात्राओं को चित्रकला, रंग संयोजन और वॉल आर्ट की तकनीकों का प्रशिक्षण दिया।
छात्राओं ने भगत फूल सिंह और सुभाषिणी देवी के प्रेरणादायी जीवन को चित्रों के माध्यम से अभिव्यक्त किया और विश्वविद्यालय की दीवारों पर आकर्षक कलाकृतियां बनाईं। कुलपति प्रो. सुदेश ने कहा कि ऐसी गतिविधियों से छात्राओं में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, टीम भावना और अभिव्यक्ति क्षमता विकसित होती है। संवाद