फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सरपंच से मारपीट के आरोप में भाजपा नेता पर मुकदमा

Sun, 28 Sep 2025 10:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव खेवड़ा के अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाले सरपंच ने भाजपा के जाखौली मंडल अध्यक्ष और उनके चाचा पर मारपीट, जातिसूचक शब्द कहने और गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। बहालगढ़ थाना पुलिस ने मामले में एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सरपंच बहादुर सिंह ने पुलिस आयुक्त को शिकायत देकर बहालगढ़ थाना में मुकदमा दर्ज कराया है कि वह 21 सितंबर को महिला सांस्कृतिक केंद्र में मरम्मत कार्य का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान जाखौली मंडल अध्यक्ष जोगिंद्र उर्फ शेखर और उनके चाचा बलराम ने उन्हें अपने कार्यालय के सामने बुलाया।
सरपंच के अनुसार वहां दोनों ने उन्हें जातिसूचक शब्द कहे और मारपीट की। सरपंच का आरोप है कि वह बिना पंचायत की अनुमति के कार्यों को पास करवाना चाहते थे। सरपंच ने शिकायत में लिखा है कि बलराम आंतिल खुद को जेई बताकर एमबी खुद भरने की बात करता था जबकि उसे सरकार या प्रशासन ने नियुक्त नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें