फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा पूंजीपतियों की पार्टी, छोटे उद्योग धंधे हो रहे बंद : सतपाल ब्रह्मचारी

Tue, 21 May 2024 09:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के कच्चे क्वार्टर बाजार में दुकानदारों व अन्य लोगों से मतदान की अपील करते कांग्रेस प्रत्
विज्ञापन
सोनीपत। कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि भाजपा पूंजीपतियों की पार्टी है। 10 साल के भाजपा राज में सिर्फ चंद उद्योगपतियों ने ही तरक्की की है। भाजपा की गलत आर्थिक नीतियों और नोटबंदी जैसे फैसलों के कारण देश में लाखों छोटे उद्योग धंधे बंद हो चुके हैं। इसके चलते बेरोजगारी बढ़ी है। गलत नीतियों के कारण देश के चंद लोग ही अरबपति बने हैं बाकी जनता लगातार गरीबी के गर्त में जा रही है।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी ने देर शाम कच्चे क्वार्टर बाजार में डोर टू डोर जाकर सभी दुकानदारों व खरीदारों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सोच और आर्थिक नीतियां सदैव गरीब तबके के हित में है, इसके चलते कांग्रेस राज में छोटे उद्योग धंधों ने तरक्की की और नए रोजगार के अवसर पैदा हुए। सतपाल ब्रह्मचारी ने सभी दुकानदारों को 22 मई को नई अनाजमंडी में होने वाली ‘न्याय का हक महासभा’ में पहुंचने का न्योता भी दिया। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दोपहर 12 बजे रैली को संबाेधित करेंगे। इस दौरान मेयर निखिल मदान, विधायक सुरेंद्र पंवार, सीनियर डिप्टी मेयर राजीव सरोहा, प्रेम अत्री, सुरेश भारद्वाज, कमल हसीजा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें