फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कंपनी से चार लाख का सिलिकॉन ले गए चोर

Tue, 21 May 2024 09:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। गांव बारोटा स्थित फैक्टरी से चोर चार लाख रुपये का सिलिकॉन चोरी कर ले गए। कुंडली थाना पुलिस ने मैनेजर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बिहार के जिला बांका के गांव कल्याणपुर निवासी संजय कुमार ठाकुर ने पुलिस को बताया कि अकबरपुर बारोटा की कंपनी में मैनेजर है। उनकी कंपनी के स्टोर का शीशा टूटा हुआ था। जब उन्होंने सामान की जांच की तो स्टोर से चार लाख रुपये कीमत की सिलिकॉन की 35 पेटी चोरी हुई मिली। सीसीटीवी देखने पर पता लगा कि चोर 17 व 19 मई की रात को कंपनी से सिलिकॉन चोरी कर ले गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें