गोहाना। सेक्टर-7 स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती पार्क में रिटायर्ड हेडमास्टर जयपाल माथुर ने नीम, बरगद और पीपल के पौधे लगाकर त्रिवेणी रोपण किया। उन्होंने पौधों की देखभाल का संकल्प लिया। माथुर ने कहा कि हिंदू धर्म में त्रिवेणी का विशेष धार्मिक महत्व है। इससे सकारात्मक ऊर्जा और शांति का वातावरण बनता है। उन्होंने लोगों से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। इस अवसर पर आजाद सिंह दांगी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। संवाद