फोटो : सोनीपत के सेक्टर-15 कम्युनिटी सेंटर में सभा के दौरान मुख्य अतिथि प्रोमिला मलिक का स्वाग
सोनीपत। वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति की ओर से सेक्टर-15 कम्युनिटी सेंटर में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में सभा का आयोजन किया गया। समिति के प्रधान प्रेम रेलन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जबकि मंच संचालन रवि कपूर ने किया। प्रोमिला मलिक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक गायत्री मंत्र के उच्चारण और हनुमान चालीसा के पाठ से हुआ। वरिष्ठ नागरिक प्रीतपाल बाल्याण, ओम प्रकाश मुंजाल, पुष्पलता, प्रेम रेलन सहित अन्य सदस्यों ने भक्ति गीत, कविताएं और शेरो-शायरी प्रस्तुत की। सभा के दौरान अगस्त और सितंबर माह में जन्मे 20 वरिष्ठ नागरिकों का जन्मदिन भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समिति की ओर से उन्हें पुष्पकुंज और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि प्रोमिला मलिक ने वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव और समाज में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का अनुभव नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक है। समिति के संरक्षक सीताराम भारद्वाज, उषा भंडारी, रमेश अरोड़ा, किशन मिड्ढा, टेकचंद त्रिवेदी, सतीश अरोड़ा, डॉ. आरबी सिंह और वेदप्रकाश शर्मा मौजूद रहे।