सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 पर बहालगढ़ के पास वाहन की चपेट में आने से बायो फूड कंपनी कर्मी की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बिहार के जिला नालंदा के गांव काकनपुर निवासी बृंदा पासवान ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि कुमासपुर स्थित नेचर बायो फूड फैक्टरी में काम करते हैं। उनके साथ उनके मामा पटना के गांव फरीदा मुगरिया चक निवासी प्रसाद पासवान भी काम करते थे। वह बहालगढ़ क्षेत्र में रहते हैं।
शनिवार देर शाम कंपनी से छुट्टी के बाद उनके मामा नेशनल हाईवे-44 से पैदल ही बहालगढ़ की तरफ जा रहे थे। जब वह गणपति ढाबा के पास पहुंचे तो पीछे से आए किसी वाहन ने उनको अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में उनके मामा की मौत हो गई। पुलिस ने बृंदा पासवान के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।