फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Tue, 23 Apr 2024 10:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर पिपली टोल प्लाजा के पास हुए हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान झज्जर जिले के गांव नंगला निवासी राहुल के रूप में हुई। मृतक के भाई हरकेश के बयान पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

झज्जर जिले के गांव नंगला निवासी हरकेश ने बताया कि वह अपने भाई राहुल के साथ घर पर थे। वह खाना खाने बैठे तो उनके भाई के पास किसी का फोन आया तो वह बात करते हुए ऊपर चौबारे पर चला गया। रात को उन्हें सूचना मिली कि उनका भाई राहुल केएमपी एक्सप्रेस-वे पर मृत अवस्था पड़ा है। सूचना पाकर वह मौके पर पहुंचे तो पाया कि राहुल का शव केएमपी एक्सप्रेस-वे पर ग्रिल के पास पड़ा है। उनके भाई की मौत किसी वाहन की चपेट आने से हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची खरखौदा थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें