फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बाइक सवारों ने युवक का अपहरण किया, भागने लगे तो गिरे

Mon, 16 Oct 2023 12:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव सलीमसर माजरा के युवक ने बाइक सवार युवकों पर उसका अपहरण करने का आरोप लगाया है। युवक का आरोप है कि रास्ते में बाइक गिरने से वह बचकर भाग निकला। युवकों ने उसका भी पीछा भी किया, लेकिन वह घर पहुंच गया। बाद में पीड़ित के परिजनों ने युवकों का पीछा किया तो वह अपनी बाइक को छोड़कर भाग गए। युवक की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव सलीमसर माजरा निवासी हन्नी ने सदर थाना पुलिस को बताया कि वह गांव के पास नहर के निकट स्थित व्यायाम कर रहा था। इसी दौरान चार युवक दो बाइकों पर सवार होकर आए। उन्होंने उसे जबरन बाइक पर बैठाकर चलने लगे तो वह एक जगह बाइक से कूदने लगा तो बाइक गिर गई। वह घ्र की तरफ भागा तो उन्होंने उसका पीछा किया। घर पहुंच कर उसने पिता को अवगत कराया। इस पर परिजनों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की। इस पर वह अपनी बाइक छोड़कर भाग गए। आरोप है कि गांव के युवक के साथ उसकी रंजिश है। युवक ने कुछ दिन पहले उनके पिता के साथ मारपीट की थी। हालांकि मामले में समझौता हो गया था। युवक अभी रंजिश रखे हुए है। उसने ही उसे जान से मरवाने के लिए अपहरण करवाया था। पुलिस ने अपहरण व मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें