फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार की गई जान, सड़क किया जाम

Sun, 02 Jun 2024 10:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के हनुमान नगर में जाम लगाकर रोष जताते पीड़ित के परिजन व परिचित। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। कामी रोड पर स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई और साथी घायल हो गए। घायल युवक को महज आधा घंटा उपचार देने के बाद निजी अस्पताल ने 50 हजार का बिल दिया तो परिजनों ने जाम लगाकर रोष जताया। पुलिस के समझाने पर वह सड़क से हट गए। शाम को परिजनों ने पुलिस पर ठोस कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाकर फिर जाम लगा दिया। पुलिस ने समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


हनुमान नगर गली नंबर-5 निवासी संदीप ने बताया कि उनका भाई आदित्य शनिवार रात करीब सवा दस बजे अपने दोस्त गली नंबर-7 निवासी कमल (20) के साथ बाइक पर सवार होकर मुरथल अड्डा चौक पर लस्सी लेने के लिए गए थे। वह जब लौट रहे थे तो कामी रोड पर पांच पीर के सामने स्कॉर्पियो गाड़ी ने विपरीत दिशा में आकर बाइक को टक्कर मार दी। इसमें कमल व आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास के लोगों ने परिजनों को बताया। जिस पर उन्हें नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जहां कमल को मृत घोषित कर दिया। आदित्य को रेफर कर दिया। परिजन ने बताया कि वहां से एंबुलेंस चालक उसे बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में ले गए। आरोप है कि वहां पर आधा घंटा उपचार देने के 50 हजार रुपये मांगे गए। एंबुलेंस चालक ने ही नागरिक अस्पताल से निजी अस्पताल तक लाने के लिए 15 सौ रुपये और वहां से एक्सरे के लिए सुभाष चौक तक लाने के 500 रुपये मांग लिए।
विज्ञापन

वहीं एक्सरे व अन्य जांच के लिए सुभाष चौक पर स्थित एक्सरे-अल्ट्रासाउंड केंद्र में 24 हजार रुपये का बिल थमा दिया गया। इस पर भड़के परिजनों ने बहालगढ़ रोड स्थित अस्पताल के सामने यातातात रोक दी। सेक्टर-27 थाना पुलिस ने उन्हें शांत कर सड़क से हटाया।


कार्रवाई में देरी का आरोप फिर लगाया जाम

शनिवार रात हादसे के बाद रविवार को शाम तक स्कॉर्पियो चालक की गिरफ्तारी नहीं होने पर परिजन व परिचित फिर भड़क गए। उन्होंने हनुमान नगर के सामने कामी रोड पर जाम लगा दिया। उनका आरोप था कि आसपास सीसीटीवी होने के बाद भी पुलिस अब तक चालक का पता नहीं लगा सकी है। साथ ही आरोप लगाया कि चालक ने जानबूझकर टक्कर मारी है। वह विपरीत दिशा से आया था। जाम की सूचना पर भाजपा नेता राजीव जैन भी मौके पर पहुंचे और पुलिस से बात कर ठोस कार्रवाई करने को कहा। वहीं जाम का पता लगने पर पहुंचे सिटी थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने समझाकर जाम खुलवाया।

वर्जन

दिल्ली रोड पर अस्पताल के सामने परिजनों के सड़क पर उतरने की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची थी। तुरंत समझाकर उन्हें सड़क से हटा दिया था। अस्पताल प्रबंधन और पीड़ित परिवार की बातचीत करवा कर मामला शांत करा दिया था।-इंस्पेक्टर जयभगवान, प्रभारी, थाना सेक्टर-27
विज्ञापन

वर्जन

घायल युवक के भाई के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। मामले में गहनता से जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

इंस्पेक्टर सतबीर सिंह, प्रभारी, थाना सिविल लाइन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें