फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत, पति-बेटी घायल

Mon, 27 Apr 2026 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। रोहतक मार्ग पर रविवार को हुए हादसे में बाइक पर बैठी एक महिला की जहां मौत हो गई, वहीं बाइक चला रहे पति व बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें सरकारी अस्पताल में लाया गया था। प्राथमिक उपचार देने के बाद दोनों की गंभीर हालत के चलते रेफर कर दिया गया है। खरखौदा पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
विज्ञापन

रोहतक की तेज काॅलोनी के रहने वाला रोशन पत्नी कविता और बेटी दुर्गा के साथ सुबह बाइक लेकर घर से निकले थे। तीनों ने पहले मेहंदीपुर घाट पर जाकर जमुना में स्नान किया और उसके बाद मुरथल में आकर बावरिया धाम पर माथा टेका। इसके बाद तीनों बाइक से खरखौदा होते हुए रोहतक स्थित घर जा रहे थे।
जब वह रोहतक मार्ग पर एनसीआर वाटर चैनल से कुछ आगे मंदिर के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे तीनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने 39 वर्षीया कविता को मृत घोषित कर दिया जबकि उसके 42 वर्षीय पति रोशन व 17 वर्षीया बेटी दुर्गा को प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालत के चलते सोनीपत रेफर किया गया है।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पाकर कविता के रोहणा स्थित मायके से पहुंचे परिवार के सदस्यों ने बताया कि रोशन मजदूरी करते हैं और कुछ देर पहले ही जब तीनों मुरथल से लौट रहे थे तो खरखौदा आने पर उनकी कविता से बात भी हुई थी। जिसे उन्होंने घर आने को कहा लेकिन उन्होंने मना करते हुए रोहतक जाने की बात कही थी। लेकिन कुछ समय बाद ही उनके पास हादसे की सूचना पहुंची। जिसमें कविता की मौत हो गई और उसका पति व बेटी घायल हुए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें