फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: हादसे में बाइक सवार की मौत; कार चालक ने अचानक बिना इंडीकेटर मोड़ी गाड़ी, पहिये के नीचे आया युवक

Fri, 12 Jan 2024 02:15 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि काल चालत ने अचानक कार को मोड़ दिया। जिसके कारण हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के गांव जाट जोशी के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार बेटे की मौत हो गई, जबकि पिता को चोटें आई हैं। देर शाम पिता-पुत्र बाइक पर घर जा रहे थे। जाट जोशी के पास कार चालक ने बिना इंडीकेटर दिए कार मोड़ दी। जिससे बाइक कार से टकरा गई और युवक पहिये के नीचे आ गया। घायलों को राहगीरों ने निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बहालगढ़ थाना पुलिस ने पिता की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सोनीपत के गांव बंदेपुर निवासी तिलकराज ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। मेरा बडा लड़का अमित कुमार खेवड़ा स्थित हिन्दुस्तान यूनिलीवर प्राइवेट लिमिटिड में बतौर इलेक्ट्रिशियन नौकरी करता था। वीरवार शाम करीब पांच बजे वह कंपनी से छुट्टी कर अपनी बाइक पर घर के लिए निकला था। रास्ते में बहालगढ़ चौक पर मैं भी अमित के साथ उसकी बाइक पर बैठ गया और घर के लिए चल पड़े।

जब हम जाट जोशी के पास पहुंचे तो आगे चल रहे कार चालक ने बिना इंडिकेटर दिए फैक्टरी के सामने यू टर्न पर अपनी गाडी को बगैर पीछे देखे बहालगढ़ की तरफ मोड़ दी। जिससे बाइक आगे चल रही कार से टकरा गई। जिससे अमित सड़क पर गाडी के पिछले टायर के नीचे आ गया और मैं डिवाइडर पर जा गिरा। राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां अमित ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक अपनी गाडी मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें