फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, साथी घायल

Fri, 03 Jan 2025 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 पर कुंडली के पास निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई और उनका साथी घायल हो गया। दोनों बाइक पर दिल्ली के अलीपुर से कुंडली आ रहे थे। हादसे के बाद दोनों को दिल्ली के नरेला स्थित सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां एक की मौत हो गई। कुंडली थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


दिल्ली के अलीपुर स्थित बैंक ऑफ बरोदा की शाखा के पास रहने वाले समीर ने पुलिस को बताया कि वह इलेक्ट्रिशियन की दुकान चलाते हैं। बुधवार देर रात करीब 11 बजे उनके दोस्त अलीपुर निवासी सौरभ उर्फ कमलिया बाइक पर उनके पास आया। उनके दोस्त ने उन्हें अपने साथ चलने को कहा। जहां से वह अपने दोस्त की बाइक पर सवार होकर सोनीपत की तरफ चल पड़ा। जब वह कुंडली बॉर्डर पर पहुंचे तो इसी दौरान एक निजी ट्रेवल्स कंपनी के बस चालक ने पीछे से आकर उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को राहगीरों ने दिल्ली के नरेला स्थित सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान उनके दोस्त सौरभ ने दम तोड़ दिया है। सूचना के बाद पहुंची कुंडली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने समीर के बयान पर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें