फोटो नंबर-03शहीद की विरांगनाओं का शाल ओढ़ाकर सम्मान करते ठाकुर अतरलाल।
नारनौल। देश की रक्षा के लिए प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीद रविपाल सिंह की स्मृति में गांव पाथेड़ा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर शहीदों को नमन किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी अतरलाल ने शहीद की माता ओमवती देवी, वीरांगना कुमकुम व भाई अभिषेक सिंह को शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
अतरलाल ने शहीद रविपाल की शहादत को नमन करते हुए कहा कि 2005-2006 में भारतीय सेना ने 26 राजपूत प्लाटून के नेतृत्व में मणिपुर में आतंकवादियों के सफाए के लिए ऑपरेशन हिफाजत चलाया था। इस ऑपरेशन में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए वीर सैनिक रविपाल सिंह 2 जनवरी 2006 को शहीद हो गए थे। उन्होंने बाबा विरेन्द्रानंद, पूर्व सरपंच दलीप सिंह, पूर्व पार्षद सतपाल सिंह तथा पूर्व सैनिकों के साथ ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर कबड्डी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सचिन तंवर, पूर्व सैनिक संगठन के सदस्य सुखदेव सिंह, रामबीर सिंह, सैनिक समिति के अध्यक्ष कैप्टन मामन सिंह, कैप्टन बनवारी सिंह, पूर्व सरपंच दलीप सिंह, प्रेम सिंह, विजय सिंह व करतार सिंह आदि उपस्थित थे।