फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से कंटेनर की चपेट में आकर बाइक सवार घायल, हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम

विज्ञापन
जीटी रोड पर हादसे के बाद लंबे जाम में फंसे वाहन। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
राई। जीटी रोड पर बीसवां मील चौक के पास बाइक में पेट्रोल डलवाने जा रहे युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। इसी बीच युवक की बाइक पीछे से आ रहे कंटेनर के नीचे फंस गई। कंटेनर चालक बाइक को 20 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। बाद में कंटेनर खुद ही रुक गया। कंटेनर हाईवे के बीच फंसने से लंबा जाम लग गया। राई थाना व ट्रैफिक पुलिस ने मशक्कत के बाद जाम की स्थिति को सामान्य किया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह बढ़मलिक स्थित शिव कालोनी का रहने वाला धोनी सिंह (20) अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए बीसवां मील चौक स्थित पेट्रोल पंप पर जा रहा था। जब वह रोड पार करने लगा तो पानीपत-दिल्ली लेन पर एक ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरी और पीछे से आ रहे कंटेनर के नीचे उसकी बाइक फंस गई। गनीमत रही कि युवक बाइक से एक तरफ गिर गया। इसके बाद कंटेनर चालक बाइक को करीब 20 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। बाइक कंटेनर के एक्सल में फंसने के चलते कंटेनर आगे जाकर रुक गया। पानीपत-दिल्ली लेन के बीचोंबीच कंटेनर रुकने से कुछ देर में ही वहां वाहनों की कतार लग गई और हाईवे पर दो किमी लंबा जाम लग गया। सूचना के बाद पहुंची राई व हाईवे पुलिस ने घायल को प्राथमिक उपचार दिलवाने के साथ ही कंटेनर को मार्ग से हटवाने का प्रयास किया। बाइक कंटेनर के एक्सेल में फंसने के चलते काफी मशक्कत के बाद उसको निकाला गया। जिसके बाद कंटनेर को मार्ग से हटवाकर करीब एक घंटे में जाम की स्थिति को सामान्य किया जा सका।

जीटी रोड पर हादसे के बाद कंटेनर के नीचे फंसी बाइक।- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें