फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बाइक सवार झपटमारों ने महिला क्लर्क का छीना पर्स

Wed, 10 Jun 2026 01:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनीपत। ड्यूटी से घर लौट रहीं जीवीएम कन्या महाविद्यालय की क्लर्क रानी से बाइक सवार तीन युवकों ने पर्स छीन लिया। पर्स में सोने का मंगलसूत्र और 1500 रुपये थे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
इंदिरा कॉलोनी निवासी रीना ने सिविल लाइन थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह मुरथल रोड स्थित जीवीएम कॉलेज में क्लर्क हैं। सोमवार को वह ड्यूटी खत्म करने के बाद रिक्शे में बैठकर घर लौट रही थीं। जब वह बीज मार्केट के पास पहुंची तो बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने उनका पर्स झपट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रीना ने बताया कि पर्स में सात ग्राम सोने का मंगलसूत्र तथा 1500 रुपये थे। वारदात की जानकारी पुलिस को दे दी है। पुलिस ने झपटमारी की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें